Google में काम करने का सपना अब होगा पूरा, छात्रों के लिए शुरू हुई पेड इंटर्नशिप; जानें कौन-से स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई
अगर आप पढ़ाई के साथ-साथ किसी बड़ी टेक कंपनी में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद खास है। दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने साल 2026 के लिए यूजी, पीजी और PhD छात्रों के लिए कई पेड इंटर्नशिप और रिसर्च प्रोग्राम शुरू कर दिए हैं। इन इंटर्नशिप्स के जरिए छात्रों को न सिर्फ सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि वे अच्छी कमाई के साथ रियल प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर सकेंगे।