देवरिया में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, वहीं खेतों में तैयार धान की फसल जमीन पर बिछ गई।
महराजगंज के पनियरा ब्लॉक में नहर की पटरी टूटने से करीब 100 एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। रतनपुरवा और मंसूरगंज के किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजा और नहर की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।