Nepal Flood: मौत के बाद भी नहीं छोड़ा लालच? बाढ़ पीड़ित की लाश से गहने चोरी का आरोप, वीडियो वायरल
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बीच एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल 41 सेकंड के वीडियो के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने नारायणी नदी में बहकर आए एक महिला के शव से सोने की बालियां निकाल लीं।