Nepal Flood: इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के प्रमुख लक्स गोपीसेट्टी लापता, निजी यात्रा पर गए थे नेपाल
इंफोसिस ने कहा कि इस समय कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता लैक्स गोपीसेट्टी की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। कंपनी ने बयान में कहा, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि हमारे सहयोगी लैक्स गोपीसेट्टी फिलहाल संपर्क में नहीं हैं, जो निजी यात्रा पर इस इलाके में गए थे।”इंफोसिस ने यह भी बताया कि वह गोपीसेट्टी के परिवार के लगातार संपर्क में है और इस कठिन समय में उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।