तिब्बत की टूटी बैरियर लेक से मचा हड़कंप, नेपाल के रास्ते महराजगंज-कुशीनगर तक मंडराया बाढ़ का खतरा!
तिब्बत में बनी विशाल बैरियर लेक टूटने के बाद नेपाल में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नेपाल प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसका असर भारत-नेपाल सीमा से सटे महराजगंज और कुशीनगर क्षेत्रों पर भी पड़ सकता है।