Nepal Flood: नेपाल में तबाही का दिलदहलाने वाला मंजर, मौतों का आंकड़ा करीब 157 पहुंचा, 750 लापता
नेपाल में जलप्रलय ने तबाही मचा रखी है। मरने वालों का आकंडा लगातार बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों लोग लापता हैं जिसमें कई भारतीय भी है। बाढ़ ने नेपाल के कई कस्बों और गांवों को बुरी तरह तबाह कर दिया। कई अहम पुल पानी में बह गए। करीब 12 जलविद्युत परियोजनाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।