NEET UG 2026 Paper Leak: परीक्षा से पहले लीक हुआ पेपर? 140 सवाल मिले मैच, NTA के खुलासे से हड़कंप
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों में घिर गई है। राजस्थान SOG की जांच में कथित ‘सैंपल पेपर’ के 140 सवाल असली परीक्षा से मेल खाने का दावा किया गया है। NTA ने भी परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़े इनपुट मिलने की बात स्वीकार की है, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।