Maharajganj: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कक्षा 7 का हिमांशु! त्रिमुहानी पुल पर मिली साइकिल-बैग, NDRF-SDRF ने संभाला मोर्चा
महराजगंज के त्रिमुहानी पुल से कक्षा सात के छात्र हिमांशु यादव के लापता होने से हड़कंप मचा है। पुल पर उसकी साइकिल और स्कूल बैग मिलने के बाद रोहिन नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। करीब 24 घंटे बाद भी छात्र का सुराग नहीं मिला है। NDRF और SDRF की टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं।