Rajasthan: विधायक नौक्षम चौधरी हुई गुस्से में लाल, सैकड़ों लोगों के सामने लगाई बड़े अफसरों की क्लास, जानें पूरा मामला
राजस्थान के कामा में विकास रथ के दौरान पानी संकट का मुद्दा उठते ही विधायक नौक्षम चौधरी का आक्रामक अंदाज सामने आया। महिलाओं की शिकायत पर उन्होंने जल विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और पानी की समस्या तुरंत हल करने के निर्देश दिए।