PM मोदी का नया संदेश: स्वदेशी आंदोलन को किया याद, बोले- हैंडलूम अपनाकर बुनकर परिवारों को दें सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस से पहले वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों से 7 अगस्त को हैंडलूम डे मनाने की अपील की। पीएम मोदी ने स्वदेशी आंदोलन को याद करते हुए कहा कि हैंडलूम अपनाना बुनकर परिवारों के सम्मान और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।