एंडी रॉडिक ने किया नाओमी ओसाका का समर्थन, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
मॉन्ट्रियल ओपन 2025 में उपविजेता बनीं नाओमी ओसाका के फाइनल के बाद दिए गए छोटे भाषण पर सोशल मीडिया पर सवाल उठे, क्योंकि उन्होंने विजेता विक्टोरिया म्बोको का नाम नहीं लिया। इस आलोचना के बीच पूर्व टेनिस स्टार एंडी रॉडिक ने ओसाका का बचाव किया और कहा कि हार के तुरंत बाद किसी खिलाड़ी से भाषण की उम्मीद करना अनुचित है।