गाजियाबाद के विधायक नंदकिशोर गुर्जर दे रहे रिटायर्ड फौजी को जान से मारने की धमकी! पीड़ित ने उठाया खौफनाक कदम
लोनी के सिरोली गांव के रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में ज़हर खाकर सनसनी फैला दी। उन्होंने लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर जान से मारने की धमकी और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं।