Gorakhpur: करोड़ों की मल्टी-स्टोरी पार्किंग बनी शोपीस, गोलघर में सड़क पर वाहनों की जमघट से जाम
गोरखपुर शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र गोलघर में ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार विकराल रूप ले रही है। मुख्य सड़कें सुबह से रात तक दोपहिया और चौपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग से पटी रहती हैं। हालात यह हैं कि पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इससे दुकानदार सबसे ज्यादा परेशान हैं।