UP International Trade Show 2026: बलरामपुर के 4 उद्यमियों ने मचाई धूम, घमंजा चाट से मूंज क्राफ्ट तक दिखी खास पहचान
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में बलरामपुर के चार उद्यमी अपने खास उत्पादों के साथ पहुंचे हैं। घमंजा चाट, नारियल की बर्फी, कलाकंद, मूंज क्राफ्ट, हस्तनिर्मित बैग और आयुर्वेदिक उत्पाद ट्रेड शो में आकर्षण का केंद्र बने हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने का मौका मिलेगा।