बांग्लादेश की नई शिक्षा नीति पर बवाल, कट्टरपंथियों ने किया संगीत-नृत्य शिक्षक नियुक्ति का विरोध
बांग्लादेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत प्राथमिक विद्यालयों में संगीत और नृत्य शिक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव ने विवाद खड़ा कर दिया है। यूनुस प्रशासन इस पहल को बच्चों की रचनात्मक शिक्षा से जोड़कर देख रहा है।