“हर मौत का बदला लेंगे”, ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने अमेरिका को दी खुली चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने का ऐलान कर दिया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई पर खतरा मंडराने लगा है। ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामेनेई ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि हर मौत का बदला लिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो जंग में नए मोर्चे खोले जाएंगे।