हिंदी
इजरायल ने तेहरान पर बमबारी की (Image Source: Internet)
New Delhi: युद्धविराम की कोशिशों के बीच भी ईरान और इजरायल के बीच टकराव थमता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार देर रात ईरान की राजधानी Tehran में जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, युद्धक विमानों के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तीन तेज धमाके हुए। बारिश के बीच हुए इन धमाकों से यह साफ नहीं हो पाया कि किन ठिकानों को निशाना बनाया गया। स्थानीय लोगों ने आसमान में लड़ाकू विमानों की गतिविधि देखी, जिससे हमले की आशंका और गहरी हो गई।
इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के कई अहम सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायली सेना के मुताबिक, वह ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को खत्म करने के लिए सैकड़ों हमले कर चुकी है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
हाल ही में इजरायल ने एक वरिष्ठ ईरानी नौसेना कमांडर को मार गिराने का भी दावा किया है। इसके अलावा, दक्षिणी लेबनान और बेरूत में भी हिजबुल्लाह के खिलाफ हवाई हमले जारी हैं। इजरायल का कहना है कि वह ईरान के मिसाइल और रक्षा ढांचे को पूरी तरह निष्क्रिय करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
दूसरी ओर ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln पर मिसाइल हमला करने का दावा किया है। हालांकि, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।
US Iran War: मिसाइल, ड्रोन और…, ईरान ने दी खुली चेतावनी- लाखों लड़ाके तैयार, बना देंगे नरक
ईरान ने इजरायल के कई शहरों पर मिसाइलें दागीं, जिससे कई बार सायरन बज उठे। इसके अलावा सऊदी अरब, बहरीन और कुवैत में भी ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। इन हमलों के बीच पूरे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं संभले, तो यह संघर्ष बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।
Location : New Delhi
Published : 27 March 2026, 3:04 AM IST
Topics : Iran Israel war Israel Iran Conflict Israeli Air Strikes Iran Middle East war Tehran Explosions Update