राज्यपाल का सख्त आदेश… धर्मांतरण पर रोक लगाने की तैयारी, यूपी के हर मेडिकल कॉलेज में बनेगी विशेष निगरानी सेल
उत्तर प्रदेश के सभी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में धर्मांतरण रोकथाम सेल गठित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आदेश के बाद यह सेल छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।