हिमाचल प्रदेश में आफ़त की बारिश: कई ज़िलों में रेड अलर्ट जारी, जनजीवन प्रभावित
देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के कई ज़िलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन, जलजमाव और यातायात बाधित होने की खबरें हैं।