Firing in Mainpuri: जीमीन विवाद में फायरिंग, युवक के पैर में गोली लगने से हड़कंप
मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। साढ़े तीन बिस्वा जमीन को लेकर हुए झगड़े के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें अनुज पुत्र शिववाक्स को पैर में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।