सपनों को मिली नई उड़ान, जब मैनपुरी के होनहारों को मिला जिला प्रशासन का साथ, माता-पिता की आंखों में दिखे खुशी के आंसू
मैनपुरी के स्टेशन रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।