Thailand-Cambodia War: प्राचीन मंदिर बना संघर्ष का केंद्र, थाईलैंड ने किया कंबोडिया पर हवाई हमला
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद एक बार फिर हिंसक संघर्ष में बदल गया है। ता मुएन थॉम नामक प्राचीन हिंदू मंदिर को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस युद्ध में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है और दर्जनों घायल हैं।