Kashipur News: कक्षा 9 के छात्र ने शिक्षक पर चलाई गोली, काशीपुर के निजी स्कूल में मचा हड़कंप
उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में गुरुवार सुबह बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया। अनुशासनहीनता के चलते शिक्षक द्वारा थप्पड़ मारे जाने से नाराज कक्षा 9 के एक छात्र ने अपने ही शिक्षक पर गोली चला दी।