Uttarakhand News: इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को राहत, पांच दिन बाद अदालत से जमानत मंजूर
हल्द्वानी में गिरफ्तार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को पांच दिन बाद अदालत से जमानत मिल गई है। विवादित वीडियो के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। दस्तावेज पूरे होने पर उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।