देहरादून के नामी होटल में हाई-प्रोफाइल चोरी, शादी में आए परिवार के लाखों के जेवर गायब, जानें पूरा मामला
देहरादून के एक प्रतिष्ठित होटल में शादी समारोह में आए कोटद्वार के परिवार के कमरे से लाखों के सोने के जेवर रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि होटल स्टाफ और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।