नैनीताल की बेटी ईरा रावत ने रचा इतिहास, SGFI नेशनल स्विमिंग में जीता सिल्वर मेडल
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई 69वीं SGFI नेशनल तैराकी प्रतियोगिता 2025 में नैनीताल की ईरा रावत ने 50 मीटर तैराकी में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह SGFI स्विमिंग में उत्तराखंड का पहला पदक है, जिससे पूरे राज्य में खुशी का माहौल है।