शेफाली वर्मा दुनिया की नई स्टार: कुल 21 की आयु में बनीं विश्व की ऐसी पहली खिलाड़ी, इतिहास के पन्नों पर लिखी जीत
मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया। इस ऐतिहासिक जीत में युवा स्टार शेफाली वर्मा और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया।