जहाज पर हुआ हमला, जान बचाने के लिए समंदर में लगा दी छलांग, प्रयागराज के लाल का यूक्रेन में नहीं मिल रहा सुराग
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर कमर्शियल शिप पर हुए ड्रोन हमले के बाद प्रयागराज का 23 वर्षीय युवक लापता है। हमले के वक्त कप्तान की सलाह पर जान बचाने के लिए समुद्र में कूदने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा है। बेटे की सलामती के लिए रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है।