Asian Games में अचानक रुका ध्वजारोहण समारोह, India समेत कई देशों को करना पड़ा इंतजार; आखिर हुआ क्या?
नागोया एशियाई खेलों से पहले शुक्रवार को होने वाला पारंपरिक ध्वजारोहण समारोह करीब 20 मिनट की देरी से शुरू हुआ और कुछ देर बाद अचानक रोक दिया गया। भारत समेत यमन, उत्तर कोरिया, फलस्तीन और तिमोर-लेस्ते के प्रतिनिधि समारोह में शामिल होने वाले थे। इससे पहले खिलाड़ियों ने आवास और कमरों को लेकर भी शिकायतें की थीं।