जीत के बाद भी टीम इंडिया की बढ़ी चिंता! सैमसन या वैभव में किसे मिलेगा मौका, वरुण की चोट ने बदला समीकरण
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया के सामने प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा सवाल है। वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है। वहीं संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से किसे टीम में जगह मिलेगी, इस पर भी सबकी नजर रहेगी।