आखिर कहां जा रही थी 1,200 लीटर स्प्रिट? दो बोलेरो के साथ पकड़े गए 3 आरोपी, खुलेंगे बड़े राज!
झारखंड के देवघर में पुलिस ने नकली शराब बनाने के संभावित नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो बोलेरो से करीब 1,200 लीटर स्प्रिट बरामद की है। 40-40 लीटर के 30 गैलन में स्प्रिट भरी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहन जब्त किए हैं। जानिए पूरी कार्रवाई और मामले की जांच से जुड़ी हर बड़ी जानकारी।