Video: मैनपुरी के ऐतिहासिक ‘राजा का ताल’ पर अवैध कब्जे की कोशिश, भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप
मैनपुरी के हृदय स्थल में स्थित ऐतिहासिक ‘राजा का ताल’ पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे और निर्माण की कोशिश तेज हो गई है। तालाब की जमीन पाटे जाने के आरोप हैं। गाटा संख्या 2688, 643 और 789 सरकारी रिकॉर्ड में तालाब दर्ज होने के बावजूद नियमों की अनदेखी से पर्यावरण और विरासत पर खतरा मंडरा रहा है।