मदरसों की जांच पर हाईकोर्ट सख्त! NHRC के आदेश पर रोक, आयोग की भूमिका पर उठे बड़े सवाल
National Human Rights Commission द्वारा उत्तर प्रदेश के मदरसों की जांच के आदेश पर Allahabad High Court ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने 588 अनुदानित मदरसों की ईओडब्ल्यू जांच पर अंतरिम रोक लगाते हुए आयोग से जवाब मांगा है। अदालत ने आयोग के अधिकार क्षेत्र और उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल भी उठाए हैं।