Hindustan Unilever: पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, शेयर में आया भारी उछाल, जानें कैसे
वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में FMCG क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने मजबूती के संकेत दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 7.6% बढ़कर 2,732 करोड़ रुपये पहुंचा, वहीं ऑपरेटिंग रेवेन्यू 3.8% की दर से बढ़कर 15,747 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली।