ग्रामीण मतदाताओं को NOTA से वंचित क्यों? लखनऊ पीठ में उठा बड़ा सवाल; पढ़ें पूरी खबर
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में NOTA लागू करने और बैलेट पेपर पर प्रत्याशी का नाम शामिल करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। याची ने ग्रामीण मतदाताओं को NOTA न देना असंवैधानिक बताया है। हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा।