टाटा ग्रुप में महासंग्राम: कभी एक ही पाले में खड़े रहे हरीश साल्वे और अभिषेक मनु सिंघवी अब आमने-सामने
टाटा ग्रुप में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच चेयरमैन की नियुक्ति और पब्लिक लिस्टिंग को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस हाई-प्रोफाइल कॉर्पोरेट जंग में देश के दिग्गज वकील हरीश साल्वे और अभिषेक मनु सिंघवी आमने-सामने आ गए हैं, जिससे मामला अदालतों तक पहुंच गया है।