सपा नेता पवन यादव हत्याकांड: एक बाइक, दो तमंचे और तीन कातिल; प्रयागराज गोलीकांड की पूरी साजिश
प्रयागराज के सपा नेता और पूर्व प्रधान पवन यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 20 हजार रुपये में दो तमंचे और कारतूस खरीदे थे। वारदात में इस्तेमाल बाइक और हथियार भी बरामद किए गए हैं।