Haldwani Theft: नैनीताल में चोरों का आतंक, श्री कालू सिद्ध मंदिर में बड़ी चोरी; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
नैनीताल रोड पर स्थित प्रसिद्ध श्री कालू सिद्ध मंदिर में बीती रात चोरी की एक बड़ी घटना ने शहर के लोगों को हिला दिया। कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित इस मंदिर में देर रात एक युवक ताला तोड़कर अंदर घुसा और चांदी के कीमती सामान के साथ नकदी लेकर फरार हो गया।