Nainital: ज्योलीकोट हल्द्वानी हाई-वे पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत, 1 की मौत, एक घायल
नैनीताल जिले के ज्योलीकोट-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद इससे यातायात अवरुद्ध हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।