एल्विश यादव फायरिंग केस: एक और आरोपी गिरफ्तार, भाऊ गैंग ने ली थी जिम्मेदारी
गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने इस मामले में दूसरे आरोपी जतिन (24 वर्ष) को फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। इससे पहले, फरीदाबाद पुलिस ने इशांत उर्फ गांधी नामक आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था।