महराजगंज: बैंकों की लापरवाही पर CDO का सख्त रुख, दे डाली ये बड़ी चेतावनी; युवाओं को ऋण पर कही ये बड़ी बात
महराजगंज में उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने लंबित ऋण आवेदनों का जल्द निस्तारण करने और बिना ठोस कारण आवेदन निरस्त न करने के निर्देश दिए।