UP News: महराजगंज में जीवित महिला को “मृतक” दिखाने का खेल, ग्राम पंचायत अधिकारी सस्पेंड
महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी रंगपाल चौधरी को एक जीवित वृद्ध महिला को मृतक दिखाकर पेंशन बंद कराने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। श्रीमती इन्द्रावती पत्नी राजधारे की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में लापरवाही सिद्ध हुई।