एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, गोरखपुर में पकड़ा गया पेपर लीक का मास्टरमाइंड विनय साह
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गोरखपुर से झारखंड एसएससी (जेएसएससी) सीजीएल परीक्षा का पेपर आउट करने वाला फरार अभियुक्त विनय साह उर्फ हरिहर सिंह को गिरफ्तार किया। वह लंबे समय से फरार था और अपराध अनुसंधान विभाग रांची, झारखंड द्वारा वांछित था।