Gorakhpur: बेसमेंट से गायब हुए मोटर पंप का मिला सुराग, पुलिस ने ऐसे पहुंचाया सलाखों के पीछे

गोरखपुर में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबको चौंका दिया। बेसमेंट से मोटर पंप चोरी करने वाले आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया।

Gorakhpur: शाहपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो मोटर पंप बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद मुकदमे में चोरी का सामान बरामद होने से संबंधित धारा 317(2) भा.न्या.सं. की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष शाहपुर अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

मामला 25/26 अगस्त की रात का है। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात चोरों ने एक घर के बेसमेंट में रखा पानी का मोटर पंप चोरी कर लिया था। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने शाहपुर थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 414/2026 के तहत धारा 305(ए) भा.न्या.सं. में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की।

गिरफ्तार आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए निखिल कुमार गौड़ पुत्र विजय नारायण गौड़ निवासी विछिया आदर्श नगर अकोलवा, थाना शाहपुर, गोरखपुर और अमन पुत्र छेदी निवासी बांसपार बैजौली, थाना कोतवाली, महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी चोरी के सामान के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

गोरखपुर की फैक्ट्री में रातोंरात साफ हुआ लाखों का माल, सीसीटीवी भी नहीं छोड़ा

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो मोटर पंप बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा.न्या.सं. की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अब आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं और उनके नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

‘थाने तक पहुंच गया था पति-पत्नी का झगड़ा, पर एक कमरे के अंदर जो हुआ’ जानकर गोरखपुर पुलिस भी रह गई दंग

कार्रवाई में शामिल टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मोहनापुर महिला उपनिरीक्षक प्रियंका यादव, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, रिजर्व कांस्टेबल विजय शंकर पाण्डेय और रिजर्व कांस्टेबल हिमांशु यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  30 August 2026, 10:33 PM IST

Related News

Advertisement