BRD मेडिकल कॉलेज में बदलेगी तस्वीर! नए प्राचार्य का एक्शन मोड, मरीज माफिया और निजी एंबुलेंस पर कसा शिकंजा
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नए प्राचार्य के आते ही व्यवस्थाओं में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। अस्पताल परिसर में सक्रिय निजी एंबुलेंस नेटवर्क, मरीज माफिया और इलाज से जुड़ी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया गया है। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए गए।