Gorakhpur: साइबर ठगों का नया पैंतरा, कूरियर बॉय बनकर ठगे 20 हजार, पुलिस ने ऐसे दिलाई राहत
गोरखपुर में साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाकर एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। कूरियर बॉय बनकर फोन किया, लोकेशन के बहाने संदिग्ध लिंक भेजा और देखते ही देखते यूपीआई से 20 हजार रुपये उड़ा लिए।