महाराजगंज : अंतिम संस्कार में गया था, अगले ही पल आंखों के सामने हो गया गायब
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे एक ग्रामीण के घोंघी नदी में डूबकर लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की कोशिश नाकाम रहने के बाद एनडीआरएफ, पीएसी और दो जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से सर्च अभियान चला रही है।