Deoria Flood: अगर नदी का दबाव यूं ही बढ़ा तो मुश्किल होगी! देवरिया में बढ़ते जलस्तर से सहमे ग्रामीण
देवरिया में घाघरा, राप्ती और गोर्रा नदियों के बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती गांवों की चिंता बढ़ा दी है। कई जगह खेतों में पानी पहुंचने लगा है, जबकि ग्रामीण तटबंधों की मजबूती को लेकर सवाल उठा रहे हैं। लोगों को डर है कि नदी का दबाव बढ़ने पर कमजोर हिस्सों में कटान की स्थिति बन सकती है।