सोनभद्र में कूड़ा डंपिंग से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, तत्काल कार्रवाई की उठी मांग
सोनभद्र के ओबरा के वार्ड 15 में कूड़ा और मृत जानवर फेंकने से गंभीर प्रदूषण फैल रहा है। स्थानीय निवासी जहरीली गैस और दुर्गंध से परेशान हैं और स्वास्थ्य जोखिम झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कूड़ा डंपिंग रोकने और इलाके को स्वच्छ करने की मांग की है।