फोन पर कही एक बात और फिर उठा लिया बड़ा कदम, युवक की तलाश जारी
बलिया में एक युवक के गंगा नदी में छलांग लगाने से सनसनी फैल गई। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु से युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया, लेकिन घंटों की तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।